Class 10 Science Chapter 2 Important Questions with Answers
Acids, Bases and Salts | बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर
इस पोस्ट में Class 10 Science Chapter 2 – Acids, Bases and Salts के Important Questions with Answers दिए गए हैं। ये सभी प्रश्न बोर्ड परीक्षा, स्कूल टेस्ट और रिवीजन के लिए बहुत उपयोगी हैं। हर उत्तर सरल हिंदी, स्पष्ट परिभाषा और आवश्यक सूत्रों के साथ लिखा गया है।
Q11. वसा का विकृत होना (Rancidity) क्या है?
Ans: तेल एवं वसा युक्त पदार्थों का ऑक्सीकरण होकर खराब हो जाना
रैन्सिडिटी कहलाता है।
Q12. अम्ल किसे कहते हैं?
Ans: वे पदार्थ जो जल में घुलकर H⁺ आयन देते हैं,
अम्ल कहलाते हैं।
HCl → H⁺ + Cl⁻
Q13. क्षार किसे कहते हैं?
Ans: वे पदार्थ जो जल में घुलकर OH⁻ आयन देते हैं,
क्षार कहलाते हैं।
NaOH → Na⁺ + OH⁻
Q14. pH स्केल क्या दर्शाता है?
Ans: pH स्केल किसी विलयन की अम्लीय, क्षारीय या उदासीन
प्रकृति को दर्शाता है।
Q15. उदासीन विलयन का pH मान क्या होता है?
Ans: उदासीन विलयन का pH मान 7 होता है।
Q16. बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम व सूत्र लिखिए।
Ans:
रासायनिक नाम: सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
सूत्र: NaHCO₃
Q17. बेकिंग सोडा का ऊष्मीय अपघटन लिखिए।
Ans: जब बेकिंग सोडा को गर्म किया जाता है, तो यह अपघटित होकर
सोडियम कार्बोनेट, जल और कार्बन डाइऑक्साइड बनाता है।
2NaHCO₃ → Na₂CO₃ + H₂O + CO₂
Q18. वाशिंग सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए।
Ans: Na₂CO₃·10H₂O
Q19. प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र लिखिए।
Ans: CaSO₄·½H₂O
Q20. प्लास्टर ऑफ पेरिस कैसे बनाया जाता है?
Ans:
रासायनिक नाम: कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट
निर्माण: जिप्सम को 373 K पर गर्म करने पर वह जल के अणुओं का त्याग कर प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाता है।
सावधानी: इसे नमी-रोधी बर्तन में रखना चाहिए क्योंकि यह नमी से क्रिया कर कठोर जिप्सम बन जाता है।
रासायनिक नाम: कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट
निर्माण: जिप्सम को 373 K पर गर्म करने पर वह जल के अणुओं का त्याग कर प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाता है।
CaSO₄·2H₂O → CaSO₄·½H₂O + 1½H₂O
उपयोग: टूटी हड्डियों पर प्लास्टर चढ़ाने, खिलौने और सजावटी वस्तुएँ बनाने में।सावधानी: इसे नमी-रोधी बर्तन में रखना चाहिए क्योंकि यह नमी से क्रिया कर कठोर जिप्सम बन जाता है।

