Type Here to Get Search Results !

UP Board Class 10 Science Important Questions with Answers 2026 | Board Exam Notes

UP Board Class 10 Science Important Questions Paper 3 2026
UP BOARD

Class 10 Science Important Questions

Paper – 3 | Board Exam 2026

यह UP Board Class 10 Science Important Questions Series – Paper 3 है, जो Board Exam 2026 को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस प्रश्न–पत्र में पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों और संभावित (Expected) Questions को शामिल किया गया है, जो परीक्षा में दोहराए जाने की अधिक संभावना रखते हैं। यह series छात्रों को revision, self-practice और final exam preparation के लिए विशेष रूप से मदद करेगी।

Q21. धातु किसे कहते हैं? Ans: वे तत्व जो चमकीले, तन्य तथा ऊष्मा एवं विद्युत के सुचालक होते हैं, धातु कहलाते हैं।
Q22. अधातु किसे कहते हैं? Ans: वे तत्व जो भंगुर होते हैं तथा विद्युत के कुचालक होते हैं, अधातु कहलाते हैं।
Q23. अभिक्रियाशीलता श्रेणी क्या है? Ans: धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के घटते क्रम में व्यवस्थित करना अभिक्रियाशीलता श्रेणी कहलाता है।
क्रम धातु का नाम संकेत अभिक्रियाशीलता
1पोटैशियमKसबसे अधिक क्रियाशील
2सोडियमNa
3कैल्शियमCa
4मैग्नीशियमMg
5एल्युमिनियमAl
6जिंक (जस्ता)Zn
7आयरन (लोहा)Fe
8लेड (सीसा)Pb
9हाइड्रोजनH(संदर्भ हेतु)
10कॉपर (ताँबा)Cu
11मरकरी (पारा)Hg
12सिल्वर (चाँदी)Ag
13गोल्ड (सोना)Auसबसे कम क्रियाशील
Q24. सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन-सी है? Ans: पोटैशियम (K)
Q25. पीतल किन धातुओं से बनता है? Ans: ताँबा और जस्ता
Q26. विद्युत अपघटन क्या है? Ans: विद्युत धारा की सहायता से किसी यौगिक को उसके घटकों में तोड़ने की प्रक्रिया को विद्युत अपघटन कहते हैं।
Q27. अम्लीय वर्षा क्या है? Ans: SO₂ और NO₂ गैसों के कारण होने वाली वर्षा को अम्लीय वर्षा कहते हैं।
Q28. ताँबे पर हरी परत क्यों बनती है? Ans: CO₂, O₂ और नमी के कारण ताँबे पर कॉपर कार्बोनेट की हरी परत बनती है।
Q29. कार्बन बड़ी संख्या में यौगिक क्यों बनाता है? दो कारण लिखिए। Ans: कार्बन के अधिक यौगिक बनाने के दो मुख्य कारण हैं:

1. शृंखलन (Catenation): कार्बन आपस में जुड़कर लंबी शृंखलाएँ बना सकता है।
2. चतुःसंयोजकता (Tetravalency): कार्बन की संयोजकता 4 होती है, जिससे यह अनेक तत्वों से बंध बना लेता है।
Q30. कार्बन के दो अपररूपों के नाम एवं उनके गुणों में अंतर लिखिए। हीरा (Diamond): सबसे कठोर पदार्थ, विद्युत का कुचालक।
ग्रेफाइट (Graphite): मुलायम, चिकना तथा विद्युत का सुचालक।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.