UP BOARD
Class 10 Science Important Questions
Paper – 5 | Q41–Q50 | Board Exam 2026
यह UP Board Class 10 Science Important Questions – Paper 5 का भाग है, जिसमें Q41 से Q50 तक के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल हैं। ये सभी प्रश्न Board Exam 2026 को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और परीक्षा-उन्मुख (Exam Oriented) हैं। Revision और अंतिम तैयारी के लिए यह पोस्ट अत्यंत उपयोगी है।
Q41. दहन अभिक्रिया (Combustion Reaction) क्या है?
Ans: जब किसी कार्बन यौगिक को वायु या ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है और इसके परिणामस्वरूप कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊष्मा उत्पन्न होती है, तो इस प्रकार की अभिक्रिया को दहन अभिक्रिया कहते हैं।
Q42. दहन अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
Ans:
CH4 + 2O2 = CO2 + 2H2O + ऊष्मा
Q43. द्रव्यमान संरक्षण का नियम लिखिए।
Ans: किसी रासायनिक अभिक्रिया में न तो द्रव्यमान उत्पन्न होता है और न ही नष्ट होता है।
Q.44 विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder) क्या है? इसके निर्माण एवं गुण लिखिए।
Ans: विरंजक चूर्ण एक सफेद रंग का चूर्ण होता है, जिसका रासायनिक नाम कैल्शियम ऑक्सी-क्लोराइड (Calcium oxychloride) है। इसका उपयोग ब्लीचिंग एजेंट तथा कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है।
निर्माण: विरंजक चूर्ण का निर्माण शुष्क बुझा हुआ चूना (Slaked lime) पर क्लोरीन गैस प्रवाहित करके किया जाता है।
Ca(OH)2 + Cl2 → CaOCl2 + H2O
गुण: 1. यह सफेद रंग का चूर्ण होता है। 2. इसमें तीव्र क्लोरीन की गंध होती है। 3. यह जीवाणुनाशक तथा विरंजक गुण प्रदर्शित करता है। 4. नमी की उपस्थिति में यह क्लोरीन गैस छोड़ता है।

Q.45 बेकिंग सोडा क्या है? इसके निर्माण एवं गुण लिखिए।
Ans: बेकिंग सोडा एक सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ है जिसका रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। इसका रासायनिक सूत्र NaHCO3 है।
निर्माण: बेकिंग सोडा का निर्माण अमोनिया, जल और कार्बन डाइऑक्साइड की अभिक्रिया से किया जाता है।
NaCl + NH3 + H2O + CO2 → NaHCO3 + NH4Cl
गुण: 1. यह सफेद रंग का चूर्ण होता है। 2. यह हल्का क्षारीय होता है। 3. गर्म करने पर यह सोडियम कार्बोनेट में परिवर्तित हो जाता है।
2NaHCO3 → Na2CO3 + H2O + CO2

Q.46 साबुनीकरण अभिक्रिया (Saponification Reaction) क्या है?
Ans: जब किसी तेल या वसा को क्षार जैसे सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) या पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड (KOH) के साथ गर्म किया जाता है, तो साबुन और ग्लिसरॉल बनते हैं। इस प्रक्रिया को साबुनीकरण अभिक्रिया कहते हैं। यह अभिक्रिया साबुन बनाने की मुख्य प्रक्रिया है।
Q.47 साबुनीकरण अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
Ans:
तेल या वसा + NaOH → साबुन + ग्लिसरॉल
Q48. एक विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सांद्रता 10⁻⁵ मोल/लीटर है। इस विलयन का pH मान ज्ञात कीजिए तथा विलयन की प्रकृति बताइए।
Ans:
हल: pH निकालने का सूत्र होता है:
pH = –log[H⁺]
pH = –log(10⁻⁵)
pH = 5
उत्तर: pH मान 5 है। चूंकि pH का मान 7 से कम है, इसलिए विलयन अम्लीय है।
pH = –log[H⁺]
pH = –log(10⁻⁵)
pH = 5
उत्तर: pH मान 5 है। चूंकि pH का मान 7 से कम है, इसलिए विलयन अम्लीय है।
47. एक विलयन में हाइड्रोक्साइड आयन (OH⁻) की सांद्रता 10⁻⁹ मोल/लीटर है। इस विलयन का pH मान ज्ञात कीजिए।
Ans:
हल: हम जानते हैं कि:
pOH = –log[OH⁻]
pOH = –log(10⁻⁹)
pOH = 9
अब,
pH + pOH = 14
pH = 14 – 9 = 5
उत्तर: विलयन का pH मान 5 है।
pOH = –log[OH⁻]
pOH = –log(10⁻⁹)
pOH = 9
अब,
pH + pOH = 14
pH = 14 – 9 = 5
उत्तर: विलयन का pH मान 5 है।
Q50. एक शुद्ध जल के नमूने का pH मान 9 है। इसमें हाइड्रोजन आयन (H⁺) की सांद्रता ज्ञात कीजिए।
Ans:
हल: pH = –log[H⁺]
9 = –log[H⁺]
[H⁺] = 10⁻⁹ मोल/लीटर
उत्तर: हाइड्रोजन आयन की सांद्रता 10⁻⁹ M है।
9 = –log[H⁺]
[H⁺] = 10⁻⁹ मोल/लीटर
उत्तर: हाइड्रोजन आयन की सांद्रता 10⁻⁹ M है।